भाजपा पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी में इनको मिली जगह

चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और सात मंत्री सहित 30 सदस्यीय टीम तैयार
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। संगठन जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी की टीम में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, सात मंत्री सहित 30 सदस्य रहेंगे।
घोषित कार्यकारिणी में राजीव जैसवाल पिपरिया, अमित महालहा होशंगाबाद, देवीदयाल यादव सिवनी मालवा और राहुल पटवा को उपाध्यक्ष, कुंअर सिंह यादव बाबई तथा रामजीवन साध चौतलाय सिवनी मालवा को महामंत्री, श्रीमती प्रियंका चौहान पार्षद इटारसी, सरवन कुशवाह बनखेड़ी, राकेश साहू पिपरिया, हरिकिशोर मेहतो भट्टी, ब्रजमोहन मीना सेमरीहरचंद, ज्वाला भाट इटारसी, तेजराम गौर मिसरौद होशंगाबाद को मंत्री, मुकेश यादव मालाखेड़ी होशंगाबाद को कोषाध्यक्ष, संजय रायकवार होशंगाबाद कार्यालय मंत्री, मनोज यादव होशंगाबाद मीडिया प्रभारी, नीलेश चौधरी इटारसी सोशल मीडिया प्रभारी, अनिल चिमानिया इटारसी आईटी प्रभारी रहेंगे।
इसी तरह कार्यकारिणी में सदस्य सुरेन्द्र गौर खपरिया, गोपाल कृष्ण सिवनी मालवा, देवेन्द्र चौधरी घाटली इटारसी, श्याम चौरे ब्यावरा, छोटेलाल नीखर ग्राम गुड़ला बाबई, घनश्याम यादव सेमरी हरचंद, महेश मालवीय पिपरिया, गोपाल सोनी बनखेड़ी, संजू राय टेकापार मटकुली, रज्जन बड़कुर पुरानी इटारसी, सुरेश पटेल लांझी पिपरिया और तपेश गौर होशंगाबाद शामिल किए गए हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!