भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि : प्रभारी मंत्री

सारणी। भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। हम देश में विस्तारवादी परंपरा के अनुरूप काम कर रहे हैं। पहले जहां चुनाव में पार्टी जमानत बचाने जोड़तोड़ में लगी रहती थी वहीं अब देश के 17 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री काबिज हैं। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि भाजपा और कांग्रेस की कार्यपद्धति में जमीन-आसमान का अंतर है। कांग्रेस में व्यक्तिवादिता का बोलबाल रहता है लेकिन भाजपा संगठनवादिता के आधार पर काम करती आ रही है। यही अंतर हमें कांग्रेस से अलग कर इस ऊंचाई पर लाया है। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहीं। वे गुरुवार को सारणी भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक चैतराम मानेकर, भाजपा प्रत्याशी आरती झरबड़े, नगपालिका बैतूल अध्यक्ष अलकेश आर्य, रामजीलाल उईके, चुनाव प्रभारी योगेंद्र मंडलोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा आदि उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री आर्य ने असम राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा यहां अभी तक नहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महज ढाई साल के अंंदर असम राज्य को भाजपामय कर दिया है। उनका काम बोलता है, इसलिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही हम हिमाचल और कनार्टक राज्य में भी बहुमत में दिखाई देंगे। प्रभारी मंत्री ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनावी बेला है और अब मतदान को सिर्फ पांच से सात दिन शेष हैं। दो दिन रक्षाबंधन पर्व में चले जाएंगे। ऐेसे में सभी के सामने यह चुनौती है कि हम कम समय में कैसे अपने लक्ष्य हो हासिल करें। हमें नगरीय निकाय चुनाव में 36 वार्डों में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाना है। हमें ऐसी रणनीति अपनाना होगी ताकि कांग्रेसियों की जमानत तक जब्त हो जाए। यह संभव होगा संगठन की एकजुटता और मिलजुलकर काम करने से। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से यह अपील की वे भाजपा प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं।
पाथाखेड़ा में हुआ रोड शो
गुरुवार सुबह 8 बजे छतरपुर वन माइन पर गेट मीटिंग का आयोजन किए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी आरती झरबड़े ने प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य के साथ पाथाखेड़ा के न्यू मार्केट, पुराना बाजार, राजेंद्र नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर मार्केट एवं गुजरी बाजार में व्यापारियों एवं नागरिकों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान रोड शो का आयोजन भी किया गया। दोपहर तीन बजे शोभापुर कॉलोनी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों ने शिरकत की।
भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका
नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के साथ खड़े 40 कांग्रेसी पदाधिकारियों सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने अचानक यू-टर्न लेते हुए कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य की उपस्थिति में गुरुवार को सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेसियों इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अचानक हुए इस परिवर्तन की वजह भाजपा का बेहतर चुनावी मैनेजमेंट होना बताया जा रहा है। कांग्रेस में आए इस बदलाव की वजह से अब चुनावी समीकरणों में भी बड़ा फेरबदल होना तय माना जा रहा है। सारणी आए प्रभारी मंत्री ने भाजपा में शामिल हुए समस्त कांग्रेसियों का स्वागत किया।
भाजपा की सदस्यता ज्वाइन करने वालों में
कांग्रेस जिला महामंत्री किशोर बरदे, कांग्रेस जिला सचिव श्याम परते, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश शिवहरे, योगेश बरडे, प्रकाश भूमरकर, अरविंद गौतम, कांग्रेस ब्लॉक सचिव डॉ गणेश पाल, प्रदीप पवार, राजा रूमिया, ईलु बेले, रवि मालवीय, प्रवीण पवार, संजय खातकर, दीपक नागले, रमेश गिरी, दीपक पवार, पंढरी पवार, राकेश तायवाड़े, रामदेव बड़ोदे, सहदेव पढाये, मोनू, चंदन अतुलकर, बसंत गोहे, पूर्व जिपं सदस्य संगीता परते, प्रेमसिंग सलामे, मनीराम धुर्वे, रामपाल धुर्वे, तिलक धुर्वे, गोलू पंवार, राजू रावते, कृष्ण कन्हैया लोखंडे, राजेश सूर्यवंशी, जीतू झरबड़े, आलोक राय एवं बबलू गुजरे शामिल है। इसके अलावा एक सैकड़ कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!