इटारसी। भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम गृहमंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती न्यास कॉलोनी के सरदार पटेल सतरस्ते पर मनायी गयी। युवा शक्ति इटारसी के सदस्यों ने सरदार पटेल के जयकारों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित किये गए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने वर्तमान भारत के विराट स्वरूप को बनाने वाले सरदार पटेल जी के योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, पूर्व पार्षद भाजपा वरिष्ठ नेता शिवकिशोर रावत, अखिल भारतीय कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष एनपी चिमानिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल, पार्षद यज्ञदत्त गौर, युवा शक्ति संयोजक पार्षद कुलदीप रावत, हरगोविंद सिंह राजपूत, सौरभ सोलंकी, आशुतोष शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोलू मालवीय, धर्मेश सोलंकी, जवाहर सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, चेतन राजपूत, रितेश सोनी, बिक्कु ठाकुर, भुवनेश पटेल, प्रदीप रैकवार, अर्पित रावत, अतुल पटेल, विजय चौरे, राकेश ठाकुर, पवन सोनी, अभिनव शर्मा, राहुल कुशवाह, फरहान खान, विक्की मालवीय, अनुराग चौकसे, हर्षल गालर, गोपाल राव मराठा आदि सदस्य उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

युवा शक्ति ने मनायी सरदार पटेल की जयंती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com