विश्व विकलांग दिवस : हुई दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता

इटारसी। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र केसला की ओर से दिव्यांग बच्चों की विकासखंड स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
शासकीय माध्यमिक शाला परिसर पथरोटा में आयोजित प्रतियोगिता में 52 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान खेल गतिविधियों में 100 मीटर, 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ हुई तो सांस्कृतिक गतिविधियों में एकल नृत्य, एकल गायन, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में 6 से 14 वर्ष और 14 से 18 वर्ष आयुवर्ग के प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पथरोटा के प्राचार्य वीके लवानिया उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया।
जनपद शिक्षा केन्द्र केसला से बीएसी कोमल सिंह कुर्मी, अशोक गोहिया, एमआरसी डॉ. अरविंद कुमार जैन एवं समस्त जनशिक्षक, शाला के प्रधान पाठक, शिक्षक, प्रतिभागी बच्चे और उनके अभिभावक भी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!