प्रमोद गुप्ता
पाथाखेड़ा। जेबीसीसीआई की 31 अगस्त की बैठक वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई है। सीटू यूनियन के कल्याण समिति नागपुर के सदस्य कामेश्वर राय ने बताया कि प्रबंधन के रविवार को सिंगल कर स्टैगर्ड रेस्ट करने, आश्रित को नौकरी देने के प्रावधान को समाप्त करने के अड़ियल रवैये तथा ठेका श्रमिकों की मॉंगो के सवालों पर हठधर्मिता के कारण कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इन विवादित मुद्दों पर एपेक्स जेसीसी में 18 सितंबर को चर्चा होगी। श्री राय ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर डब्ल्यूसीएल के भूमिगत खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है बोनस को लेकर 19 सितंबर को चर्चा की जाएगी। इसके बाद जेबीसीसीआई की बैठक होगी । उन्होंने बताया कि संपूर्ण श्रमिक संगठन के नेताओं को उम्मीद थी कि कोल इंडिया के चेयरमैन 31 अगस्त को अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे और सेवानिवृत्त होने से पहले वेतन समझौता 10 पर मुहर लग सकती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। अब ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है की वेतन समझौता 10 को 1 वर्ष से अधिक का समय और लग सकता है। जिससे कोल इंडिया की संपूर्ण श्रमिक संगठन एकजुट होकर कॉल प्रबंधन और सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन तैयार कर सकती है।
वेतन समझौता 10 को लेकर होने वाली बैठक में नतीजा सिफर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







