प्रमोद गुप्ता, पाथाखेड़ा।
नगरपालिका परिषद सारणी के वार्ड 17 के 20 वर्ष तक रहे पार्षद के छोटे भाई के साथ 2 सितंबर को हुई मारपीट का मामला अब है तूल पकडऩे लगा है। बताया जाता है कि 2 सितंबर को पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी रमेश डोईफोडे को राजेंद्र नगर से उठाकर पाथाखेड़ा चौकी में बेरहमी के साथ उसके साथ मारपीट की गई थी। मामला चाकूबाजी का था, इस वजह से राजेंद्र नगर के व्यापारी और पूर्व पार्षद के परिजन चुप रहे। लेकिन सोमवार को थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती योगिता डोईफोडे ने बताया कि यदि पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो चौकी का घेराव करने के अलावा आमरण अनशन भी किया जाएगा। इस मामले को लेकर वह प्रदेश तक जाएंगे तथा कांग्रेसियों के मार्गदर्शन लेने के बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी। ऐसी स्थिति में उच्च अधिकारियों को दोनों के बीच कोई सामंजस्य बिठाना चाहिए नहीं तो क्षेत्र का माहौल खराब होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
इनका कहना है …!
आपके साथ जो हुआ है वह गलत हुआ है। आपकी शिकायत पर जांच कराके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विक्रम रजक थाना प्रभारी सारणी







