हर्ष शर्मा को चादर ओढ़कर पुजारी की मान्यता दी

इटारसी। सब्जी मंडी स्थित शनि मंदिर में पुजारी के रिक्त पद पर पूर्व पुजारी महेश शर्मा के सुपुत्र हर्ष शर्मा को कर्मकांडी ब्राम्हण महासभा ने नगर पुरोहित पं. संदीप दुबे के नेतृत्व में परामर्श मंडल के सदस्य एवं कर्मकांडी ब्राम्हणों ने चादर औढा कर सनातन संस्कृति के अनुरूप उन्हें नियुक्त किए जाने के पश्चात पुजारी के रूप में मान्यता प्रदान की। इस अवसर पर परामर्श मंडल के सदस्य शास्त्री पं. मनमोहन दुबे, शास्त्री पं. विकास शर्मा, पं. विनय भार्गव, पं. संजय शर्मा, पं. सुधीर शुक्ला, पं. बाबूलाल उपाध्याय, पं. सत्येन्द्र पांडे उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि पूर्व के पुजारी महेश शर्मा के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही होने के कारण प्रशासन ने पं. नरेन्द्र ने पुजारी का अस्थायी प्रभार दिया था। बाद में प्रशासन ने एक आदेश जारी कर महेश शर्मा के पुत्र हर्ष शर्मा के पक्ष में आदेश पारित किया था।
कर्मकांडी ब्राम्हण महासभा ने पुजारी की पदवी देने के पहले पं. हर्ष शर्मा के वो सभी संस्कार कराए जो आवश्यक थे, उसके पश्चात नगर पुरोहित पं. संदीप दुबे ने सभी कर्मकांडी ब्राम्हणों के साथ नवागत पुजारी पं. हर्ष शर्मा को चादर औढाई और स्वस्ति वाचन कर तिलक किया और पुजारी की चोटी पर आरूड़ कराया। पं. हर्ष शर्मा ने कर्मकांडी ब्राम्हण महासभा के प्रति प्रत्यगता व्यक्त की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!