---Advertisement---

नेशनल लोक अदालत में 123 प्रकरण निराकृत, अलग अलग रह रहे पति पत्नी को मिलाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सोहागपुर, राजेश शुक्ला। सिविल न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जिसमें 123 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इन प्रकरणों में 14 लाख से अधिक राशि के अवार्ड पारित किए गए हैं। इसके अलावा नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 1 वर्ष से अधिक समय से अलग अलग रह रहे पति पत्नी को समझाइस के बाद मिला दिया गया है। दोनों ही पति पत्नी का न्यायाधीशों ने अभिनंदन किया एवं पौधे भेंट किए। जानकारी अनुसार नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एडीजे संतोष कुमार सैनी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 मधुलिका मुले एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 अंशुल चंद्रा ने मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीके शर्मा सहित अधिवक्ता गण, अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे।

 समझौते से 14 लाख से अधिक वसूले

नेशनल लोक अदालत में 3 खंडपीठ के माध्यम से सिविल, फौजदारी, बिजली प्रिलिटीगेशन , संपत्ति कर, जलकर , बैंक आदि के प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए थे। सिविल न्यायालय में 84 प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए थे । जिसमें 33 प्रकरणों का निराकरण कर 13 लाख 51 हजार 7 सौ 57 रुपये राशि के अवार्ड पारित किए गए हैं। नगरपालिका के 420 प्रकरण में से 66 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं बिजली विभाग के 2350 प्रकरणों में से 43 प्रकरणों का निराकार किया गया है। बैंक के 3430 प्रकरण में से केवल 14 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 123 प्रकरणों का निराकरण कर कुल 14 लाख 39 हजार 8 सौ 11 रुपये राशि के अवार्ड पारित किए गए हैं। जिससे 123 व्यक्ति लाभांवित हुए हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.