---Advertisement---

लापरवाह वाहन चालक को 6 माह का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (First Class Judicial Magistrate), सोहागपुर (Sohagpur) सुश्री मधुलिका मूले (Ms. Madhulika Mule) ने प्रकरण आरसीटी 229/18 अपराध 438/18 में आरोपी अभयराम (Abhayram) को धारा-279, 337,338 भादंवि में 6 माह का सश्रम कारावास एवं कुल 3500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

जिला अभियोजन अधिकारी नर्मदापुरम राजकुमार नेमा (District Prosecution Officer Narmadapuram Rajkumar Nema) ने बताया कि फरियादी 18 अक्टूबर 18 को शाम 7 बजे अपनी मोटर साइकल एमपी 48 एम एमएफ 3628 हीरोहोंडा से रेलवे स्टेशन (Railway Station) जा रहा था, उसी समय चौराहे पर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 05 एजी 66995 का चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और पलकमति पुल (Palakmati Bridge) पर ट्रैक्टर चालक ने दो मोटरसाइकल को टक्कर मारी जिसमें करीब 3 लोग घायल हो गये।

घटना में फरियादी को दाहिने पैर के पंजे में चोट आयी थी। आरोपी के विरुद्ध थाना सोहागपुर में रिपोर्ट दर्ज की गयी। थाना सोहागपुर द्वारा विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। जिसका विचारण पश्चात् अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर एवं अभियोजन तर्काे से सहमत होकर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोहागपुर द्वारा दोषी पाते हुए आरोपी को उक्त दंड एवं जुर्माने से दंडित किया गया। शासन की ओर से अभियोजन अधिकारी पैरवीकर्ता बाबूलाल काकोडिया, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, सोहागपुर ने की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.