---Advertisement---

32 वी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम से 90 सदस्यीय टीम रवाना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग (Madhya Pradesh Irrigation Water Resources Department) स्पोर्ट्स क्लब (Sports Club) द्वारा शिवपुरी (Shivpuri) में 7 जनवरी से 12 जनवरी तक 32 भी अंतर क्षेत्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता (Inter Regional State Level Sports Competition) माधवराव सिंधिया खेल परिसर (Madhavrao Scindia Sports Complex) आयोजित हो रही है। क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब नर्मदा पुरम (Narmada Puram) के अध्यक्ष बशारत खान (Basharat Khan) के नेतृत्व में 90 सदस्य खिलाडिय़ों का दल शिवपुरी के लिए रवाना हुआ।

श्री खान ने बताया हरदा (Harda), बैतूल (Betul), छिंदवाड़ा (Chhindwara), तवानगर (Tavanagar), नर्मदा पुरम (Narmada Puram) को मिलाकर टीम में बनाई है। प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग बॉल, शतरंज, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, केरम सहित 100 एवं 200 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।

क्लब संरक्षक अधीक्षण यंत्री राजाराम मीणा, अनिल पिपरी, कार्यपालन यंत्री बीके जैन, शैलेंद्र पिपरी, प्रभारी महेंद्र ओगले, एनके सूर्यवंशी, केआर भूमरकर, शाहिद हुसैन, विनय पांडे, अखिलेश दातार सिंह चौहान, नारायण सिंह बुंदेला ने टीम को शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख अभियंता शिरीष कुशवाहा भोपाल, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार देवड़ा प्रमुख अभियंता नर्मदा घाटी, विशेष अतिथि कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी रहेंगे तथा अध्यक्षता क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मांडलिक करेंगे। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.