इटारसी। केसला थाना अंतर्गत ग्राम नयाजाम के एक खेत में बने तालाब में डूबने से दो बच्चों की दुखद मौत हो गई। घटना 3 जुलाई की सुबह लगभग 11:00 बजे की है।
जांचकर्ता अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक श्री सूर्यवंशी ने बताया कि ग्राम नयाजाम स्थित श्रीपाल मरकाम (shripal markam) के खेत में बने तालाब में श्रीपाल की पत्नी शकुन (Shakun)बैलों को पानी पिलाने लेकर गई थी। इसी दौरान उसके दो बच्चे भी उसके पीछे तालाब किनारे पहुंचे। शकुन ने बैलों को पानी पिला कर उन्हें बांधने ले गई और बच्चों को तालाब के पास से दूर रहने को कहा। शकुन के जाते ही बच्चे निर्मला मरकाम 6 वर्ष और सूरज मरकाम 4 वर्ष तालाब में नहाने के लिए उतर गए और गहरे पानी में जाने से डूब कर उनकी मौत हो गई है।








