रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत प्रदर्शनी 1 अक्टूबर को

इटारसी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्ग ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’)अंतर्गत अनुपयोगी चीजों से उपयोगी वस्तुएं बनाने वाले कलाकारों की कलाओं की प्रदर्शनी 1अक्टूबर 2021 को पं.भवानी प्रसाद मिश्र संस्कृति भवन (ऑडिटोरियम) में लगायी जाएगी। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे, शिक्षक और आमजन जो अनुपयोगी चीजों से कलात्मक चीजें बना सकते हैं, उनकी कलाकृति रखी जाएंगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patle, CMO Itarsi) ने बताया कि शहर से कचरे को कम करने और कचरे से उपयोगी चीजें बनाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगायी जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे कई लोग हैं जो अनुपयोगी चीजों से कलात्मक चीजें बनाते हैं। ऐसे लोग अपने नाम दे सकते हैं। स्कूलों के बच्चे भी जो इस तरह की चीजें बनाते हैं या उन्होंने बनायी हैं वे अपने नाम स्कूल के माध्यम से दे सकते हैं। एक टीम ऐसी कलाकृतियां देखकर प्रदर्शनी के लिए उनका चयन करेगी। उन्होंने स्कूलों के प्राचार्यों से भी निवेदन किया है कि उनके स्कूल में कक्षा दसवी और बारहवी के ऐसे बच्चे जो ऐसी चीजों बना सकते हैं, उन्हें उनकी कलाकृत्रियों के साथ उक्त दिनांक को ऑडिटोरियम में भिजवाएं। इस प्रदर्शनी में स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं या अन्य स्टाफ भी भाग ले सकता है, यदि वह ऐसी वस्तुओं से कलाकृति बनाते हों। ऐसे नवाचार को प्रदर्शनी में उनके महत्व के अनुसार सम्मानित  भी किया जाएगा। जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं वे अपनी कलाकृति की जानकारी 29 सितंबर की शाम 5 बजे तक नगर पालिका के स्वच्छता विभाग में भेजें, ताकि टीम आपकी कलाकृति को देखकर उसका चयन कर सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News