इटारसी। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जयदेव गेलानी का निधन हो गया है। वे 73 वर्ष के थे। आज सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ. जयदेव गेलानी शंकर, बलराम, प्रकाश और महेश गेलानी के चाचा थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, दो पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।
उनका जन्म 30 दिसंबर 1949 को हुआ था। चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1973 से इटारसी शहर में पहले चामुंडा चौराहे पर और उसके बाद सुहाग मैरिज हाल के पास लंबे समय तक निजी क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं दी। वेे गरीब लोगों में अत्यधिक मशहूर थे तथा सस्ती और सुलभ चिकित्सा प्रदान करते थे। वे लायंस क्लब के कई पदों पर रहे तथा सुकून नामक एक लोक न्यास भी उन्होंने स्थापित किया था। समाज सेवा उनकी रग-रग में थी। इटारसी एक अच्छे इंसान के रूप में एक समाजसेवी के रूप में डॉक्टर गेलानी को सदैव याद रखेगा। उनके सुपुत्र अनिल गेलानी समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखे हुए हैं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इटारसी शहर के कार्य में अपनी भागीदारी निभाते हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
डॉ. गेलानी नहीं रहे, अभी 10 बजे होगा अंतिम संस्कार


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com