इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन (Higher Education Department Government of Madhya Pradesh) के निर्देशानुसार महाविद्यालय में एन.एस.एस. इकाई द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध एवं कागजों के उपयोग के स्थान पर डिजिटल कामकाज विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने बताया कि सुखी एवं स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन बहुत जरूरी है।
प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए।
एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. शिखा गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का मौलिक कर्तव्य है।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम कु. अंकिता चौधरी, द्वितीय कु. अंजना बाथरी एवं तृतीय स्थान कु. राधिका यादव ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कु. प्रियंका उइके, द्वितीय प्रीति उइके एवं तृतीय स्थान दुर्गा इवने ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री अमित कुमार, डॉ. संजय आर्य, शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. नेहा सिकरवार, डॉ. श्रद्धा जैन, तरूणा तिवारी एवं छात्राएं उपस्थित थी।