नर्मदापुरम। सहायक संचालक मत्स्योद्योग नर्मदापुरम कार्यलय में मछुआ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक मत्स्योद्योग प्रभारी मानिकराव काले ने राष्ट्रीय मछुआ दिवस की सभी उपस्थित मछुआरों को शुभकामना देकर शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
इस प्रकार मत्स्य विभाग अधिकारी वीरेंद्र कुमार चौहान ने मत्स्य विभाग में चलाई जा रही मध्यप्रदेश मत्स्य विभाग एवं केंद्रीय मत्स्य विभाग की योजनाओं के विषय में संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती बिदिंया मांझी पार्षद ने नर्मदापुरम जिले के वंशानुगत मछुआरा को मप्र शासन की योजनाओं का लाभ देने को कहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व जिला भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक संतोष संतौरे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत मे इटारसी की मछुआ महिलाओं को विभाग प्रभारी द्वारा मछुआ परिचय पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मांझी मछुआ कल्याण समिती के अध्यक्ष मोहन रायकवार ने किया।