रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

यादव समाज 13 नवंबर को मनायेगा गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव

इटारसी। दीपों के पर्व दीपावली के अगले दिन कार्र्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विभिन्न पकवानों का भोग भगवान को लगाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा श्रीगोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा।

आगामी 13 नवंबर को श्रीयादव भवन, गोपाल नगर, सूरजगंज में समस्त यदुजनों द्वारा गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाएगी। वहीं भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर, सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके बाद श्रीगोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान गौ पूजा एवं श्रेष्ठ गौ श्रृंगार की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। दोपहर दो बजे से अन्नकूट उत्सव प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News