---Advertisement---
Learn Tally Prime

कल 21 जून योग दिवस पर सूर्य का कर्क रेखा से योग

By
On:
Follow Us
  • – मध्यप्रदेश के 14 जिलों में कर्क रेखा पर आज शून्य छाया दिवस
  • – 2024 का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात कल 21 जून को
  • – सूरज करेगा सबसे लंबा दिन, स्ट्राबेरी मून बिखेरेगा रात में चांदनी
  • – समर सोलिस्टस और स्ट्राबेरी मून की खगोलीय घटना एक साथ

इटारसी। पृथ्वी के 16 देशों, भारत के 8 राज्यों सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर उत्तरी गोलाद्र्ध में खींची गई काल्पनिक कर्क रेखा पर कल साल की खास खगोलीय घटना दिखने जा रही है। कल सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा पर पहुंचा दिखकर अपनी उत्तरायण यात्रा पूरी करने जा रहा है। इसके बाद यह अपनी वापसी दक्षिणायन यात्रा आरंभ करेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज की इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलाद्र्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी। इस घटना को समर सोलेस्टिस कहते हैं। सारिका ने बताया कि आज कर्क रेखा पर स्थित नगरों में सूर्य के लंबवत होने के कारण किसी भी वस्तु की छाया दोपहर में उसके आधार के नीचे बनेगी जिससे लगेगा कि छाया गायब हो गई। कर्क रेखा के नगरों के लिये आज शून्य छाया दिवस होगा। खगोलीय उत्तरायण के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने की इस घटना को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

सारिका ने बताया कि आज की रात की शुरूआत भी बेहद खास होगी। पश्चिम में सूर्य के ढलते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा। इसे स्ट्राबेरी मून नाम दिया गया है जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्ट्राबेरी के कारण रखा गया है। लगभग हर 20 साल में स्ट्राबेरी मून और समर सोलिस्टस की घटना एक साथ होती है। तो तैयार हो जाईये सबसे लंबे अवधि के दिन और स्ट्राबेरी मून वाली रात में कुछ करने के लिये।

  • कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्य गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।
  • कर्क रेखा पर स्थित मध्यप्रदेश के जिले रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल

कल 21 जून को दिन की अवधि

  • भोपाल में कल दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 01 सैकंड होगी।
  • नर्मदापुरम में दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनट और 53 सैकंड होगी।
  • रायसेन में कल दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 19 सैकंड होगी।
  • उज्जैन में कल दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 42 सैकंड होगी।
  • बैतूल में कल दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनट और 22 सैकंड होगी।
  • जयपुर में कल दिन की अवधि 13 घंटे 50 मिनट और 07 सैकंड होगी।
  • पटना में कल दिन की अवधि 13 घंटे 44 मिनट और 14 सैकंड होगी।
  • जोधपुर में कल दिन की अवधि 13 घंटे 47 मिनट और 20 सैकंड होगी।
  • छिंदवाड़ा में कल दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनट और 57 सैकंड होगी।
  • हरदा में आज दिन की अवधि 13 घंटे 30 मिनट और 08 सैकंड होगी।
  • बांसवाड़ा में कल दिन की अवधि 13 घंटे 35 मिनट और 16 सैकंड होगी।
  • जबलपुर में कल दिन की अवधि 13 घंटे 33 मिनट और 40 सैकंड होगी।
  • इंदौर में कल दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनट और 44 सैकंड होगी।
  • विदिशा में कल दिन की अवधि 13 घंटे 35 मिनट और 08 सैकंड होगी।
  • सीहोर में कल दिन की अवधि 13 घंटे 33 मिनट और 47 सैकंड होगी।
  • नई दिल्ली में कल दिन की अवधि 13 घंटे 58 मिनट और 1 सैकंड होगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!