इस खबर में जानिये, त्योहारों पर कहां क्या मिलेगा

Post by: Rohit Nage

Know in this news, where and what will be available on festivals
  • गणेश प्रतिमाएं बाजार फ्रेन्डस स्कूल मैदान, दीपावली बाजार गांधी स्टेडियम और बाकी बाजार ऑडिटोरियम के सामने रोड पर लगेंगे
  • विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष, प्रशासन, पुलिस व नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई व्यवस्था

इटारसी। त्योहारी बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को अब दुकान लगाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में गणेश जी, दीपावली और अन्य त्योहार पर बाजार कहां लगेंगे तय हो गया है। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाजारों का स्थान तय कर लिया है।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस व एसडीएम टी प्रतीक राव, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टीआई गौरव सिंह बुंदेला, सीएमओ ऋतु मेहरा, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्?यक्ष जयकिशोर चौधरी, राजस्व सभापति प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर व अन्य मौजूद थे।

इन स्थानों पर लगेंगे बाजार –

  • फ्रेन्डस स्कूल मैदान- गणेश प्रतिमा बाजार, पटाखा बाजार।
  • ऑडिटोरियम के सामने रोड पर- हरतालिका तीज, ऋषि पंचमी, पोला (बैल प्रतिमा बाजार), करवा चौथ बाजार, महालक्ष्मी बाजार व अन्य सभी त्योहारी बाजार।
  • गांधी स्टेडियम – दीपावली बाजार, जिसमें मां लक्ष्मी प्रतिमा, दीयें, झाडू, लाई, बताशे व अन्य सामग्री का बाजार।
  • बाजार- दीपावली पर माला, केले के पत्ते व अन्य फूलमाला, गन्ना ग्यारस पर गन्ने का बाजार।

    Leave a Comment

    error: Content is protected !!