इटारसी। एलकेजी कॉलोनी फेस 2, सेक्टर 9 में मंगलवार को एक घर के सामने 4 फीट लंबा अत्यधिक विषैला कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा जी के निर्देश पर तत्काल सर्पमित्र को मौके पर भेजा गया, जिसने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
स्थानीय निवासी आयुष पाउरकर ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके घर के सामने एक सांप दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही, श्रीमान वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में सर्पमित्र अभिजीत यादव को मौके पर भेजा गया। सर्पमित्र अभिजीत यादव ने घर के बाहर बने इलेक्ट्रिक चेम्बर में छिपे हुए उस सांप की पहचान इंडियन ब्लैक कोबरा प्रजाति के रूप में की। यह कोबरा लगभग 4 फीट लंबा था और अत्यधिक विषैला न्यूरोटॉक्सिन से युक्त होता है।
सर्पमित्र यादव ने अत्यंत सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद, कोबरा को पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।








