नर्मदापुरम। जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा आज टैगोर मॉडल स्कूल में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी सात जनशिक्षा केंद्रों से चयनित 81 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान विषयों पर अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह उईके थे। आयोजन बीआरसी सपना गोल्हानी के मार्गदर्शन में हुआ। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना करते हुए जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की झलकियां
- शासकीय माध्यमिक शाला पर्रादेह के विद्यार्थियों ने पर्यावरण गीत और लघु नाटिका के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया।
- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी 81 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- कार्यक्रम में बीएसी सीबी वशिष्ठ, परमसुख गढ़वाल सहित विभिन्न जनशिक्षकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
- टैगोर मॉडल स्कूल के संचालक गनी सर द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गईं। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा ने किया।








