61 हजार किसानों के खाते में भेजे 206.87 करोड़

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना
होशंगाबाद। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत जिले के करीब 61 हजार किसानों के खाते में 206.87 करोड़ रुपए की राशि आज भेजी गई है। आज जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित था। इस दौरान किसानों के खाते में यह प्रोत्साहन राशि भेजी गई।
उल्लेखनीय है कि रबी वर्ष 2017-18 में ई उपार्जन तथा मंडी में गेहूं विक्रय करने वाले किसानों के खाते में प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित करने जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कृषि उपज मंडी में आयोजित किया था। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि होशंगाबाद जिले के 60 हजार से अधिक किसानों के खाते में जमा की जा रही प्रोत्साहन राशि किसानों की मेहनत का ही प्रतिफल है। यह होशंगाबाद के लिये गर्व की बात है कि प्रदेश में सबसे अधिक राशि हमारे जिले के किसानों को दी जा रही है। किसानों ने लगभग 78 लाख क्विटल गेहूं बेचा है जिसके लिये प्रोत्साहन स्वरूप यह राशि दी जा रही है। यह राशि किसानों पर उपकार नहीं है बल्कि यह उनकी मेहनत का फल है। सरकार किसानों के हित के लिये प्रतिबद्ध है इसलिये नित नयी योजनाएं किसानों के हित के लिये चलाई जा रही है। किसानों से जो भी वादे सरकार द्वारा किए गए हैं वे निश्चित ही निभाए जाएंगे।
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर किसानों को उन्नत एवं प्रगतिशील बनाने के लिये प्रयासरत हंै। किसानों को बिजली, खाद, बीज, पानी आदि सुविधाएं सुलभता से उपलब्ध कराई है। इसी से प्रदेश में फसलों का उत्पादन बढ़ा है। कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि होशंगाबाद पूरे प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी जिला है। उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में जो राशि दी जा रही है वहे प्रदेश में दी जा रही राशि का लगभग 15 प्रतिशत है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसलों के बीजोपचार एवं कीटनाशकों तथा खाद के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इन किसानों को मिला लाभ
ग्राम पर्रादेह के किसान कन्हैयालाल वर्मा को 100 क्विटल गेहूं बेचने पर 26 हजार 500 रुपये, ग्राम बिसौनीकला सिवनी मालवा के किसान शंभू दयाल लौवंशी को 438 क्विटल गेहूं के लिये लगभग 1 लाख रुपए, वर्ष 2018-19 में सर्वाधिक मिट्टी नमूना एकत्र करने वाले किसान लखन पटेल, विनोद दाहिया, सुनीता कलमे, धर्मेन्द्र चावड़ा तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये मानसिंह गुर्जर को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!