स्व.सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जाएंगे हर प्रयास- मंत्री कुशवाह

Post by: Poonam Soni

बाबई स्थित पोषण आहार संयंत्र स्व सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालित

होशंगाबाद। स्व सहायता समूह(Swa sahayta samooh) की महिलाओं के सशक्तिकरण(Empowerment) के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगें। यह बात उद्यानिकी मंत्री भारतसिंह कुशवाह(Horticulture Minister Bharat Singh Kushwaha) ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की बहनें हर क्षेत्र में आगे आएं इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से उन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। राज्य मंत्री कुशवाह ने रविवार को जिला स्तरीय क्रेडिट कैंप कार्यक्रम शुभारंभ किया। बाबई में पोषण आहार सयंत्र अब जिले की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) के उद्बोधन का लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल(District Panchayat President Kushal Patel), विधायक सीतासरन शर्मा(MLA Sitasaran Sharma), विधायक विजयपाल सिंह(MLA Vijaypal Singh), विधायक प्रेमशंकर वर्मा(MLA Prem Shankar Verma), कलेक्टर धनंजय सिंह(Collector Dhananjay Singh), जिला पंचायत सीईओ मनोज सरेआम, पीयूष शर्मा, मनोहर बड़ानी सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

270 लाख की राशि वितरित
ऋण वितरण कार्यक्रम के माध्यम रविवार को जिले के 210 स्व सहायता समूहों को 270 लाख रुपए की ऋण राशि वितरित की गई। इससे 2500 परिवारों को आजीविका संचालन में सहायता प्राप्त हो सकेगी। जिले में 60 हजार परिवारों को स्व सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है। समूह की आजीविका सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम पूर्व तक 1800 समूह को 33 करोड़ की ऋण राशि वितरित की जा चुकी है। जिले में कुल 20 हजार परिवारों को ऋण एवं अनुदान के रूप में कुल 4786 लाख रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। इस राशि से महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की आजीविका गतिविधियां संचालित की है। जिले में स्वरोजगार स्थापना हेतु अब तक 2125 युवक.युवतियों को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाया गया है। 2500 युवक.युवतियों को रोजगार मेले के माध्यम से नौकरियां उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!