इटारसी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में भूमाफिया (Land mafia), अवैध शराब माफिया (illicit liquor mafia), आद्तन अपराधियों, चिटफंड कंपनियों (chit fund companies)व चिन्हित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के इटारसी ( itarsi)शहर में राजस्व (revenue), पुलिस (police)एवं नगरपालिका (municipal)द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 12 हजार 80 वर्गफुट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए भवनों को जेसीबी (jcb)से जमींदोज किया गया। माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि की क़ीमत लगभग 6 करोड़ 4 लाख आंकी गयी है।
एसडीएम इटारसी मदन रघुवंशी (एसडीएम इटारसी मदन रघुवंशी)ने बताया कि अवैध कब्जा धारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में इटारसी पथरोटा (Pathrota)मार्ग में स्थित सिंचाई विभाग की 4 हजार 680 वर्ग फुट जमीन पर छत्रपाल सिंह (Chhatrapal Singh) द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बनाएं गए ढाबे को जेसीबी से जमींदोज किया गया। इसी तरह इटारसी ब्रिज के पास रमेश बामने (Ramesh Bamne)द्वारा 4 हजार वर्ग फुट जमीन पर बनाए गए कार पार्किंग सेट, कृषि उपज मंडी के सामने नेहरू आत्मज इमरत लाल (Nehru Imrat Lal)द्वारा 1 हजार 500 वर्ग फुट, राजेश आत्मज रामौतार (Rajesh Ramautar)द्वारा 1 हजार 500 वर्गफुट द्वारा ढाबा का अवैध टीन शेड, सुनील आत्मज रामविलास (Sunil Ram Vilas)द्वारा कच्चा शेड बनाकर 200 वर्गफुट, रामभरोसे द्वारा 100 वर्गफुट और पुरानी इटारसी में धनपाल आत्मज किशन (Dhanpal Kishan) द्वारा टप कार्नर 100 वर्गफुट बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया।इसके अतिरिक्त 11 अन्य अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण हटाये गए।
खबर अपडेट : 6 करोड़ 40 लाख मूल्य की शासकीय भूमि माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






