इटारसी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां कामाख्या देवी के दर्शनों के लिए जाने वाला श्रद्धालुओं का जत्था 12 दिसंबर 2025 को इटारसी से रवाना होगा।
इस संबंध में समिति की ओर से राणा रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जत्था 12 दिसंबर 2025 को गाड़ी संख्या 15647 से शाम 7:30 बजे इटारसी से मां कामाख्या देवी के दर्शनों के लिए प्रस्थान करेगा। यह जत्था वापसी में 17 दिसंबर 2025 को गाड़ी संख्या 15946 से शाम 5:15 बजे कामाख्या से इटारसी की ओर रवाना होगा।
राणा रणजीत सिंह ने मां कामाख्या देवी के दर्शनों पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यात्रा में किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपना रेलवे आरक्षण समय पर करवा लें। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु उनके मोबाइल नंबर 9039137377 पर भी संपर्क कर सकते हैं।








