इटारसी। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा आकृति खंडेलवाल ने सीबीएसई की कक्षा दसवी की परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
वे नगर के अनाज व्यापारी संजय खंडेलवाल एवं श्रीमती बबीता खंडेलवाल की सुपुत्री तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पगारे की भांजी हैं। कुमारी आकृति खंडेलवाल की इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।











