---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

वाहनों का अधिग्रहण शुरू, विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने 10 गाडिय़ां थाने में खड़ी कराई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) 17 नवंबर को होने जा रहे हैं। पुलिस ने वाहनों का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है। सोमवार को इटारसी थाने (Itarsi Police Station) के सामने चार पहिया वाहनों का अधिग्रहण किया गया। इस दौरान करीब 10 वाहनों को पुलिस ने अधिग्रहण किया है।

यातायात प्रभारी सुनील घावरी (Traffic Incharge Sunil Ghavri) ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 10 वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वाहनों को अधिग्रहण किया जा रहा है। चुनाव को लेकर शहर में पुलिस (Police) द्वारा फ्लैग मार्च (Flag March) भी किया जा चुका है।

प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथ (Polling Booth) सहित अन्य प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली है। विधानसभा चुनाव को महज 5 दिन शेष बचे हैं। प्रशासन और पुलिस वाहनों के अधिग्रहण के कार्य में देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 तक होगी। 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.