दस साल बाद न्यूनतम तापमान उच्च स्तर पर पहुंचा

दस साल बाद न्यूनतम तापमान उच्च स्तर पर पहुंचा

इटारसी। नर्मदापुरम (Narmadapuram) में दस वर्ष बाद न्यूनतम तापमान उच्च स्तर पर पहुंचा है। आज दस वर्ष में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा है। सन् 2012 में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस था जबकि आज का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियसरहा है।
जहां तक अधिकतम तापमान की बात करें तो यह तीन वर्ष बाद अप्रैल में आज का तापमान सर्वाधिक है। इससे पूर्व 29 अप्रैल 2019 को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) था। आज का तापमान 44.8 डिग्री रहा। 2020 में 43.9 अैर 2021 में 43.4 डिग्री रहा था। आगामी 21 एवं 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
पिछले चौबीस घंटे के मौसम को देखें तो सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा है। अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री खजुराहो, नौगांव और दमोह में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, गुना, छिंदवाड़ा, सागर और रतलाम जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!