इटारसी। अग्रवाल बहु रानी मंडल (Agrawal Bahu Rani Mandal) ने राजस्थान (Rajasthan) का प्रसिद्ध गणगौर उत्सव (Gangaur Utsav) और मारवाड़ी समाज (Marwari Samaj) का प्रसिद्ध त्यौहार बहुत धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ साईं कृष्णा रिसोर्ट खेड़ा इटारसी (Sai Krishna Resort Kheda Itarsi) में मनाया।
बहु रानी मंडल की अध्यक्ष श्रुति राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार लगभग विभिन्न समाज की 250 सम्मानीय महिलाओं ने गणगौर उत्सव में अपनी बेशकीमती उपस्थिति दर्ज करा कर उत्सव का बहुत ज्यादा आनंद लिया। इस बार एंट्री, पास द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति थी, फिर भी युवतियों और महिलाओं द्वारा बहुत ही जोश और आनंद के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उत्सव में बहुत सारे विभिन्न प्रकार के मनोरंजन गेम, फैशन शो, रैंप वॉक, और डि डिलीशियस डिनर का आयोजन किया। मंडल सचिव प्रिया बृजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शिल्पा मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीषा आशुतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष नेहा हितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वंदना विकास अग्रवाल, सह सचिव कृति रौनक सिंघल, विशेष सलाहकार खुशबू पंकज गोयल और मंडल कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।
कार्यक्रम में सभी समाज के सम्मानित अध्यक्ष, सचिव के अलावा समाज महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित थीं। सभीने खुले मन से गणगौर उत्सव की सफलता के लिए बहुरानी मंडल को बधाई दी। सभी ने तय किया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम समाज की एकजुटता और मेल मिलाप के लिए आगे भी होते रहेंगे। मंडल अध्यक्ष श्रुति राकेश अग्रवाल और सचिव प्रिया बृजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडल सदस्यों और सभी समाज की महिलाओं और युवतियों का आभार माना।