मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडी के कर्मचारी कल हड़ताल पर रहेंगे

Post by: Rohit Nage

Updated on:

Diwali holiday will remain for six days in agricultural produce market

इटारसी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा (United Sangharsh Morcha) के आह्वान पर नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) की कृषि उपज मंडी (Agricultural Produce Market) कर्मचारियों ने सोमवार 18 सितंबर से अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर रहने का एक पत्र कलेक्टर को सौंपा है।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल (United Sangharsh Morcha Mandi Board Bhopal) के आह्वान पर समस्त कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों का राज्य मंडी बोर्ड सेवा में आमेलन एवं अन्य मांगें शासन एवं मंडी बोर्ड द्वारा मंजूर नहीं करने के विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया था।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा, मंडी बोर्ड भोपाल के नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष चंद्रशिवराम उईके (Chandrashivram Uike) ने बताया कि अब सामेवार 18 सितंबर से जिले की समस्त कृषि उपज मंडियों के समस्त अधिकारी/कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!