![मानसरोवर संस्था द्वारा वसंत पंचमी पर होगा ‘कविता की एक शाम’ का आयोजन मानसरोवर संस्था द्वारा वसंत पंचमी पर होगा ‘कविता की एक शाम’ का आयोजन](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2020/10/kavi.jpg)
मानसरोवर संस्था द्वारा वसंत पंचमी पर होगा ‘कविता की एक शाम’ का आयोजन
इटारसी। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘मानसरोवर साहित्य समिति ईश्वर रेस्टोरेंट में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 26 जनवरी को अपरान्ह 3.30 बजे कविता की एक शाम का आयोजन करेगी।
समारोह में युवा प्रवर्तक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित साहित्यकार विनोद कुशवाहा के कविता संग्रह कतरा का भी विमोचन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि फिल्म, रंगमंच एवं टीवी सीरियल्स के अभिनेता नीलेश मालवीय, मुंबई समारोह के मुख्य अतिथि तथा नगरपालिका परिषद, इटारसी की राजस्व समिति की सभापति एवं पार्षद अमृता मनीष सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहेंगीं।
वरिष्ठ साहित्यकार, इतिहासवेत्ता डॉ हंसा व्यास, नर्मदापुरम अध्यक्षता करेंगीं। मानसरोवर साहित्य समिति के सचिव तरुण तिवारी के अनुसार वसंत पंचमी पर आयोजित की जाने वाली कविता की एक शाम संस्था का गरिमामय आयोजन है। विपिन परंपरा के गीतकार गुलाब भूमरकर कार्यक्रम के आयोजक हैं।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)