इटारसी। वार्ड 16 में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री अमित कापरे (Amit kapre) द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत वार्ड के नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। स्थानीय सरला मंगल भवन (Sarla Mangal Bhawan) में आयोजित इस कैंप में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड के करीब 300 हितग्राहियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया एवं 20 से अधिक परिवारों के आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाए गए।
श्री कापरे ने बताया कि इस माह के अंत तक निरंतर वार्ड के नागरिकों के लिए निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिन हितग्राहियों ने अपना रजिस्ट्रेशन और पात्रता कैम्प के माध्यम से आज जान ली है वे दिसंबर माह के अंत तक कभी भी उनके द्वारा निर्धारित कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाने लगाया शिविर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







