![महर्षि गुरुकुल आश्रम जमानी के नये भवन का भूमिपूजन 2 जून रविवार को महर्षि गुरुकुल आश्रम जमानी के नये भवन का भूमिपूजन 2 जून रविवार को](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/06/GURUKUL-2.jpg)
महर्षि गुरुकुल आश्रम जमानी के नये भवन का भूमिपूजन 2 जून रविवार को
इटारसी। गुजरात के मातुश्री काशीबा हरिभाई गोठी चेरिटेबल ट्रस्ट सूरत द्वारा, महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी में एक नया भवन निर्मित करके दिया जाएगा। इसकी स्वीकृति ट्रस्ट ने दे दी है। इसमें मुख्य दानदाता केशूभाई हरीश भाई गोठी और सहयोगी दाता सतीश भाई वि_लभाई विठानी हैं।
आश्रम से जुड़े आर्य समाज के बालकृष्ण मालवीय ने बताया कि परोपकारिणी सभा अजमेर द्वारा संचालित महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम परिसर जमानी में नये भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 जून रविवार को सुबह 8 बजे होगा। इस दौरान परोपकारिणी सभा के मंत्री/प्रधान स्वागमी ऋतस्पति महाराज नर्मदापुरम और हेमंत दुबे, श्रीमती अनिता दुबे जमानी भूमिपूजन करेंगे।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Itarsi News