भाजपा पिछड़ा वर्ग पुरानी इटारसी मंडल कार्यकारिणी घोषित

भाजपा पिछड़ा वर्ग पुरानी इटारसी मंडल कार्यकारिणी घोषित

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा (Bharatiya Janata Party Backward Classes Front) की पुरानी इटारसी मंडल (Old Itarsi Mandal) की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नगर मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, संभाग के प्रभारी पंकज जोशी, सांसद उदय प्रताप सिंह, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिले के प्रभारी राकेश जादौन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी अध्यक्ष मयंक मेहतो की सहमति से मोर्चा की नगर मंडल पुरानी इटारसी की कार्यकारिणी घोषित हुई।

नई कार्यकारिणी में इनको मिला स्थान

नयी कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष बनाये हैं, इनमें चंद्रकांत वर्मा, जितेन्द्र यादव, श्रीष साहू, कमोद चौधरी, दीपक पटेल, शिवकुमार सोनी, महामंत्री सत्यनारायण चौधरी और संतोष मालवीय, मंत्री विनोद पटेल, अभिषेक सराठे, दिनेश जायसवाल, बीनापुरी गोस्वामी, देव नारायण पाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन चौधरी, कार्यालय मंत्री सुनील सराठे, मीडिया प्रभारी नरेश मांझी, सह मीडिया प्रभारी संजू चौरे, आईटी सेल प्रभारी मनोज चौधरी, सह आईटी सेल प्रभारी जावेद अली को नियुक्ति मिली है।

कार्यकारिणी के सदस्य

इन पदाधिकारियों के अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्यों में माया लौवंशी, सविता मालवीय, नीति चौधरी, शीला राय, शिल्पी सराठे, राजीव प्रजापति, शंकरलाल चौरे, प्रशांत पटेल, गोविन्द राय, मनीष गालर, आशुतोष शर्मा को शामिल किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!