मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने पर भाजपा ने फूंका कमलनाथ का पुतला

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर गुरूवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ द्वारा विवादित टिप्पणी मध्यप्रदेश को ‘मदिरा प्रदेश’ कहे जाने पर सतरास्ते पर पुतला फूंका।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश का अपमान नहीं सहेगा नौजवान, कमलनाथ होश में आओ, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा। भाजपा ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं और माताओं-बहनों के सम्मान को देखते हुए आबकारी नीति बनाई है, वहीं कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में क्या किया इस बात से सभी परिचित है।

पुतला दहन में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, संभाग कार्यालय मंत्री हंस राय, सह कार्यालय प्रभारी मनोहर बडानी, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, दिनेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, सागर शिवहरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, राहुल पटवा, राहुल सिंह ठाकुर, वंदना दुबे, आरती बैस, जयबाला निगम, संतोष मीना, रामू चौहान, मजीद खान, अनूप रिछारिया, समर्थ चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, शिवम शर्मा, दुर्गेश मिश्रा, प्रणव चौकसे, जसबीर बाबरा, अनिल दुबे, अजय रतनानी, योगेन्द्र सोलंकी, मुकेश नागर, अर्पित मालवीय, जयकुमार चौकसे, संजीव मालवीय, शफीक खान, रहमान खान, हरि सेवरिया, ध्यानचंद आसरे, अर्पित सोनी, रिषभ शुक्ला, देव कहार, रामविलास गोरले सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!