पहले राउंड में जिले की चारों सीटों पर भाजपा को मिली बड़ी बढ़त

पहले राउंड में जिले की चारों सीटों पर भाजपा को मिली बड़ी बढ़त

इटारसी। संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम में चल रही नर्मदापुरम जिले की मतगणना में होशंगाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा काफी आगे चल रहे हैं। दूसरी नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजाशंकर शर्मा और तीसरे पर निर्दलीय भगवती चौरे हैं।

अधिकृत जानकारी के अनुसार पहले दौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा को 6193 मत प्राप्त हुए हैं, कांग्रेस को 1796 और निर्दलीय भगवती चौरे को 1573 मत प्राप्त हुए हैं। खास बात है कि ये ग्रामीण अंचलों की ईवीएम से निकले मत हैं। इस तरह से भाजपा 4397 मतों से आगे चल रही है। सिवनी मालवा विधानसभा की अब तक प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रेमशंकर वर्मा कांग्रेस के अजय पटेल से आगे चल रहे हैं।

यहां प्रेमशंकर वर्मा को 5804 और अजय पटेल को 3634 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े ओम रघुवंशी को केवल 556 मत ही मिले हैं। भाजपा यहां 2170 वोटों से प्रथम राउंड में आगे चल रही है। सोहागपुर विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयपाल सिंह आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को प्रथम चक्र में 6821 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस के पुष्पराज सिंह पटेल को 2525 मत मिले। इस तरह से विजयपाल सिंह 1097 मतों से आगे चल रहे हैं।

पिपरिया विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ठाकुरदास नागवंशी पहले दौर की मतगणना में आगे चल रहे हैं। उनको पहले राउंड में 5533 मत मिले जबकि कांग्रेस के वीरेन्द्र वेलवंशी को 3775 मत प्राप्त हुए। इस तरह से भाजपा 1758 मतों से आगे हैं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!