रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भाजपा महिला मोर्चा ने खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाडिय़ों का किया सम्मान

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) महिला मोर्चा ने खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रशिक्षकों और खिलाडिय़ों को गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) परिसर में सम्मानित किया।
इस अवसर पर खेल शिक्षिका श्रीमती डॉली चौर, शूटिंग शॉट गन (Shooting Shot Gun) खिलाड़ी सुश्री शैफाली रजक, बास्केटबॉल (Basketball) खिलाड़ी सुश्री सनम खातून का सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष जागृति आशीष भदौरिया ने स्वागत भाषण दिया। अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भी विचार रखे। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता कदम, महामंत्री आशाराव, नगर मंत्री विधि पचौरी, उपाध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, उपाध्यक्ष अनीता राजपूत, उपाध्यक्ष भारती पांडे, कोषाध्यक्ष संगीता मालवीय, आईटी प्रभारी सरला लोट, मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, मंत्री मीनाक्षी राजपूत, मंत्री आरती बस्तवार, शीतल अग्रवाल, कंचन बस्तवार, किसान मोर्चा के महामंत्री राकेश मालवीय एवं महामंत्री मनोज शर्मा एवं किसान मोर्चा आईटी सेल प्रभारी सचिन राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से शैलेश योना एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News