इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, नगर मंडल इटारसी ने मंडल स्तर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। मुख्य वक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं, सुशासन तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना है। मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हितकारी योजनों के संदेश को जन जन पहुंचाना है, विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त रूप से दोहराना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरवंश हूरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, मंडल प्रभारी सुनील राठौर, उद्योगपति सतीश सवारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, महामंत्री शैलेंद्र दुबे, सौरभ मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, संगीता मालवीय, अर्जुन भोला, मनोज शर्मा, उपनिषद दुबे, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, संदेश मालोनिया, सुष्मिता दुबे, आशा राव, हिमांशु देवहरे, राकेश अहिरवार, कोषाध्यक्ष संजय राय चौधरी, सह कोषाध्यक्ष मिथलेश गोस्वामी, मीडिया प्रभारी श्रद्धा अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय, सह सोशल मीडिया प्रतीक मालवीय, आईटी सेल प्रभारी मोहनीश दमाड़े एवं मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।