---Advertisement---

सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

By
On:
Follow Us

इटारसी। सांसद उदय प्रताप सिंह (MP Uday Pratap Singh) ने आज शहर के उन परिवारों में जाकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं, जिनके परिजनों का कोविड के कारण देहावसान हो गया था। सांसद सिंह ने दोपहर में आकर भाजपा कार्यकर्ता के एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के साथ शिरकत की।
इस अवसर पर प्रेमशंकर दुबे स्मृति भवन में जेडआरयूसीसी के सदस्य राजा तिवारी के अभिनंदन का कार्यक्रम रखा था। सांसद दोपहर में यहां आए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों, आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। सांसद श्री सिंह पत्रकार भवन तो गये, लेकिन महज पांच मिनट के भीतर बाहर आ गये। इस अवसर पर जेडआरयूसीसी सदस्य राजा तिवारी (ZRUCC member Raja Tiwari), पूर्व पार्षद भरत वर्मा (Former Councilor Bharat Verma), डीआरयूसीसी सदस्य दीपक हरिनारायण अग्रवाल (DRUCC member Deepak Harinarayan Agrawal), भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह (BJP Municipal Board President Joginder Singh), भाजपा आईटी सेल प्रभारी अभिषेक तिवारी (BJP IT cell in-charge Abhishek Tiwari), जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित (District Vice President Shailendra Dixit), मंत्री उमेश पटैल, मनोज पोपली, हन्नू बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। पत्रकार भवन के बाद सांसद ने रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी करीब दस मिनट मुलाकात की।

हॉकी संघ ने दिया ज्ञापन
9 it 3
जिला हॉकी संघ ने यहां सांसद को एक ज्ञापन देकर शहर में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ लाने की मांग की। इस अवसर पर डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन (DHA President Prashant Jain), सचिव कन्हैया गुरयानी (Secretary Kanhaiya Guryani), हरप्रीत सिंघ छाबड़ा (Harpreet Singh Chhabra), कोषाध्यक्ष सर्वप्रीत सिंह सैनी (Sarvpreet Singh Saini),  जयराज सिंह भानू (Jairaj Singh Bhanu) समेत अन्य हॉकी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। डीएचए के हरप्रीत सिंघ छाबड़ा ने बताया कि हॉकी नर्सरी से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित होते रहे हैं। वर्तमान में भी इटारसी के ही एक खिलाड़ी विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक (Vivek Sagar Tokyo Olympics) के लिए चयनित हुए हैं। इटारसी में जो खेल मैदान की सुविधा है वह चट मैदान है, जो कि पूर्णता मिट्टी से निर्मित है। आजकल हॉकी में एस्ट्रोटर्फ का ही उपयोग किया जाता है। गांधी मिनी स्टेडियम या खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में किसी एक स्थान पर अगर एस्ट्रो टर्फ लग जाता है तो नगर के खिलाड़ी हॉकी का नाम ऊंचा करेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.