---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

कुम्भकार मालवीय प्रजापति समाज की जिला समिति में चतुर्भुज मालवीय बने अध्यक्ष

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कुम्भकार मालवीय समाज विकास समिति महासंघ मप्र (Kumbhkar Malviya Samaj Vikas Samiti Federation Madhya Pradesh) की बैठक माखननगर (Makhannagar) में हुई। यहां प्रदेश कार्यकारणी और जिला अध्यक्ष पद पर सहमति से नियुक्तियां हुई। समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं ने सर्वसहमति से प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति (Radheshyam Prajapati) के मार्गदर्शन में चतुर्भुज मालवीय प्रजापति पिपरिया (Pipariya) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

प्रदेश संगठन में भी आधा दर्जन से अधिक पदों पर यहां नियुक्ति हुई। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष चतुर्भुज मालवीय प्रजापति (Chaturbhuj Malviya Prajapati) के जिला अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव सुबोध मालवीय माखननगर, बसंत मालवीय इटारसी, हरगोविंद मालवीय मालनवाड़ा, मिश्रीलाल मालवीय पिपरिया , जगदीश मालवीय हथवांस, मदन मालवीय पिपरिया, दीपक मालवीय सोहागपुर, सुनील मालवीय नर्मदापुरम, कन्हैयालाल मालवीय इंद्रा कालोनी नर्मदापुरम, कमलेश मालवीय सोहागपुर ने दिया था, जिस पर सभी ने सहमति दी। इस अवसर पर यहां माखननगर में मां नर्मदापुराण का आयोजन भी किया गया।

यह बने प्रदेश समिति में पदाधिकारी

प्रजापति समाज जिला नर्मदापुरम से मध्यप्रदेश की कार्यकारणी में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति द्वारा फूलचंद मालवीय माखननगर को संगठन महामंत्री, रामेश्वर मालवीय माखननगर को संगठन सलाहकार, मुन्नालाल प्रजापति शिक्षक नर्मदापुरम को संगठन सचिव, मूलचंद मालवीय गाडरवाड़ा को संगठन सचिव, किशनलाल मालवीय रैसलपुर इटारसी को संगठन सहसचिव, मुन्नालाल मालवीय पेंटर इटारसी को संगठन महामंत्री के पदों का दायित्व सौंपा गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.