---Advertisement---

चौरिया कुर्मी महासभा ने किया समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नपाध्यक्ष पंकज चौरे और समाज के वरिष्ठ लोगों ने किया प्रतिभाओं का सम्मानित

इटारसी। चौरिया कुर्मी महासभा मप्र (MP)/महाराष्ट्र (Maharashtra) का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शहर के निजी रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure), चौरिया कुर्मी महासभा अध्यक्ष नवीन पटैल (Naveen Patel), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल (Kushal Patel), सुधीर पटेल (Sudhir Patel), बीके पटेल (BK Patel), रामकिशोर चौरे (Ramkishore Chaure), पुरुषोत्तम पटेल (Purushottam Patel), प्रशांत जाधव (Prashant Jadhav), एसके पटेल (SK Patel), बलराम पटेल (Balram Patel), एसके पटेल (Rakesh Patel) ने समाज की 10 वी और 12वीं छात्र छात्राओं, खेल समाजसेवी का सम्मान किया।

चौरिया कुर्मी महासभा के अध्यक्ष नवीन पटेल और सह मीडिया प्रभारी राकेश पटेल ने बताया कार्यक्रम में उन सभी युवाओं का सम्मान किया जिन्होंने अपने हुनर और हौसले से अपने आप को निखारा और आज न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। समाज की 250 से अधिक सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान किया। कक्षा दसवीं व बारहवीं कक्षा में 80 फीसद या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया। इसके अलावा उच्च शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में बेहतर सेवा दे रहे सामाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया।

यह वह प्रतिभा है विषम परिस्थिति में संघर्ष कर जो उच्च मुकाम हासिल किए है ऐसे प्रतिभाओं के सम्मान के साथ उनके माता पिता का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभा को सामने लाने के साथ साथ अन्य युवकों को उत्साहित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल (Betul), अमरावती (Amravati), वर्धा (Wardha), नागपुर (Nagpur) की प्रतिभाएं व अनेक सामाजिक सदस्य शामिल हुए। समारोह में चौरिया कुर्मी महासभा के सचिव गिरधारी चौरे, भगवानदास पटेल, मुकेश चौधरी, जितेंद्र पटेल, बलराम चौरे, विनोद बिहारी पटेल, ओपी पटेल, गणेशराम पटेल, जीवन लाल चौरे, संतोष पटेल, बैतूल से मूलदास सिनोटिया, अशोक सिनोटिया, सतीष झल्लारे, भोपाल से डॉ. रामकुमार चौरे, राजेश पटेल, अरुण पटेल, इंदौर से रघुवरदास चौरे, टीआर चौरे मंडीदीप, चंद्रकांत चौरे, नागपुर से अनिल बमनोटे, श्रीधर बडिए, रामेश्वर, किशोर चौरे, वर्धा से दक्ष तपस्वी आदि का विशेष सहयोग रहा।

इनका हुआ सम्मान

कारगिल युद्ध के सैनिक अश्विनी चौरे, पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले रेलवे यार्ड मास्टर विनोद चौधरी, कबड्डी रेफरी में 7 वॉ स्थान प्राप्त करने वाले विवेक हिमांशु चौरे, आईआईटी में 996 रैंक हासिल करने वाले अंशु मलैया, 12वीं में 94 फीसद अंक लाने वाले रेवांश चौधरी, आयुष कोरी, समर्थ चौधरी, पिंकी चौरे, पावनी चौरे का सम्मान किया गया। खेल प्रतिभाओं में प्रदर्शन करने वाली ऋषिका पटेल, अंजनि पटेल, स्नेहा चौरे, वेदांत पटेल का महासभा ने सम्मान किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.