वर्धमान स्कूल के बच्चे कल सुबह निकालेंगे प्रभातफेरी

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। यदि आपको अद्भुत प्रभातफेरी देखना है और रविवार को नन्हें राम दरबार के दर्शन करना है तो सुबह जल्दी उठना होगा। प्रभातफेरी के माध्यम से वर्धमान स्कूल के बच्चे रामायण के पात्र के रूप में अयोध्या पहुंचने के नगर के मार्गों से गुजरेंगे।

आज शाम वर्धमान स्कूल परिसर में इन बच्चों ने अपनी नन्हीं कलाकारी दिखाई के लोगों के आश्चर्य की सीमा नहीं रही। इन नन्हें कलाकारों को श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, अनुमान, जामवंत और पूरी वानरसेना के साथ सुबह 6 बजे वर्धमान स्कूल से प्रभातफेरी के रूप में रवाना किया जाएगा।

ये बच्चे जयस्तंभ चौक पहुंचेंगे। यदि आप इन्हें देखेंगे तो निश्चित है कि आप भी इनकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेंगे। तो इस अद्भुत दृश्य को लंबे समय तक अपने जेहन में रखने के लिए सुबह अपनी आंखों में कैद करना होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!