पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। कक्षा पांचवी और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का संचालन शुरू हो गया है। यह बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 12 तक संचालित होंगी। इन परीक्षाओं के लिए तीन संकुल जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर में 188 विद्यार्थी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में 572 और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में कुल 592 विद्यार्थी हैं।

पहले दिन कुल 1362 पांचवी और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा का प्रश्न पत्र हल किया। हालांकि इसमें हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम दोनों माध्यम के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। वहीं जनपद शिक्षा केंद्र होशंगाबाद से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 99 फीसद विद्यार्थियों की उपस्थिति बोर्ड परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र में रही है। पहले दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरा गांव में स्कूलों की संख्या 26 रही। जिसमें 17 स्कूल प्राइवेट और 9 शासकीय स्कूलों के कुल 531 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें पांचवीं बोर्ड परीक्षा के 289 एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा के 242 विद्यार्थी शामिल हुए।

वहीं पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कल 529 विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा का प्रश्न पत्र और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों ने भी अपना प्रश्न पत्र हल किया। पहले दिन होने की वजह से छात्राओं और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ रोल नंबर और अपने-अपने कक्षों की जानकारी में व्यस्त दिखाई दी। शासकीय बालकउच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्र अध्यक्ष प्रशांत खरे ने विस्तृत जानकारी दी है।

इनका कहना है

पांचवी एवं आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं जो की14 मार्च तक संचालित होंगी। पहले दिन हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के मातृभाषा हिंदी का और अंग्रेजी का प्रश्न पत्र विद्यार्थियों ने हाल किया। एक भी नकल प्रकरण नहीं बना है, पहले दिन 99 फीसद विद्यार्थियों ने परीक्षा केद्रों पर प्रश्न पत्र हल किया।

आनंद शर्मा बीआरसी, नर्मदा पुरम

Leave a Comment

error: Content is protected !!