नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) ने आज अपने जन्मदिवस पर पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने निवास पर आम और अशोक का पौधा लगाया ।
पौधों का महत्व
आम स्वाद, सुवास और रंग-रूप के कारण फलों का राजा कहा जाता है। आम की अनेक किस्में हैं। आम सर्वसुलभ और देश के लगभग हर प्रांत में पाए जाने वाला फल है। दशहरी (Dussehri), लगड़ा (Lagda), चौसा (Chausa), फजरी (Fajri), अलफांजो (Alphonjo), तोतापरी (Totapari), बाम्बे ग्रीन (Bombay Green) आदि आम की प्रमुख किस्में हैं। इसी प्रकार अशोक वृक्ष सिर्फ पर्यावरण को ही शुद्ध नहीं करते, बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ करने में सक्षम हैं।








