कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ और पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी घोषित

कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ और पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी घोषित

इटारसी। उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ (consumer protection cell) के जिलाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल के निर्देश अनुसार होशंगाबाद जिला कार्यकारिणी की घोषणाकी है।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुधीर पचलानिया, संयोजक सारिका ठाकुर, जिला महामंत्री रुखसाना खान, सह मंत्री मंजू कोरी, जिला सचिव रोहित कैथवास, जिला सह सचिव सुरेंद्र नागले, उपनगर यार्ड अध्यक्ष पवन दमाड़े, उपाध्यक्ष भानु सोनी, सह सचिव आकाश राजपूत, महासचिव सचिन नागले, सह मंत्री दिनेश दमाड़े, सह सचिव पंकज दमाड़े, इटारसी नगर अध्यक्ष आदर्श चौहान, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र धमन्या को नियुक्त किया है।
इसी तरह से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कपिल यादव ने नगर यार्ड अध्यक्ष पवन गुर्जर, महासचिव प्रशांत विश्वकर्मा, सचिव बृजेश यादव को मनोनीत किया है। इस मौके पर विशेष रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग मुकेश यादव, उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ सचिव दीपक बनोरिया, असंगठित कामगार कांग्रेस होशंगाबाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, यूथ जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल, महासचिव नितिन श्रीवास व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!