बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट से कांग्रेसियों का नाम गायब करने की हो रही साजिश : माणक

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष माणक अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में वोटर लिस्ट से कांग्रेसियों के नाम गायब कराने की साजिश की जा रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस साजिश को नाकाम करना चाहिए, कांग्रेसी बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य देखें। श्री अग्रवाल आज यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजगंज में स्थित बूथ पर अपना और अपनी पत्नी का नाम देखने पहुंचे थे।

बूथ से बाहर मीडिया से चर्चा में श्री अग्रवाल ने कहा कि वे अपना और अपनी पत्नी का नाम देखने यहां आये हैं। प्रदेश में वोटर लिस्ट से कांग्रेसियों का नाम गायब करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी को वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांचना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस 150 सीटें प्राप्त करेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी, शिवराज सिंह चाहें जितनी कोशिश कर लें, जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

स्वयं के होशंगाबाद विधानसभा से चुनाव लडऩे की अटकलों पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं, पार्टी जो आदेश करेगी उसे पूरा करेंगे। यदि पार्टी यहां की जिम्मेदारी देगी तो वे चुनाव लड़ेंगे। न केवल लड़ेंगे, बल्कि जीतने के लिए ही चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ओम सेन, शिवाकांत गुड्डन पांडेय, नंदू वर्मा, राहुल दुबे, मुकेश गांधी, रामशंकर सोनकर, राहुल वर्मा, कन्हैया गोस्वामी, राजेन्द्र गोस्वामी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल, प्रतीक मालवीय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!