---Advertisement---

मनुष्यता का विकास ही मनुष्य का विकास है : मोहन भागवत

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बनखेड़ी। गोविन्दनगर (Govindnagar) स्थित भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास (Bhausaheb Bhuskute Smriti Lok Nyas) में मध्य भारत प्रांत के ग्राम विकास तथा पर्यावरण गतिविधियों के कार्यकर्ताओं के संग नर्मदांचल सुमंगल संवाद (Narmdanchal Sumangal Samvad) हुआ जिसमें मध्य भारत प्रांत के चयनित सौ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat) एवं निवृतमान सरकार्यवाह भैया जी जोशी (Bhaiya Ji Joshi) ने समग्र ग्राम विकास, गौ संवर्धन, जल तथा पर्यावरण के लिए प्रयासरत संस्थाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यों के वृत्तांत को सुना।

भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास ने संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, जैविक कृषि, पर्यावरण, गौसेवा व संवर्धन आदि क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों तथा मेरा गांव मेरा तीर्थ योजना की विस्तृत जानकारी दी। सरसंघचालक मोहन भागवत ने विकास की भारतीय परिभाषा समझाते हुए कहा कि मनुष्यता का विकास ही मनुष्य का विकास है। केवल आर्थिक साधन और अधिकार प्राप्त कर लेना विकास नहीं कहलाता।

उन्होंने कहा हमारे देश में हजारों वर्षों से खेती की जा रही है पर भूमि बंजर नहीं हुई, पर आज की पद्धति ने अनेक देशों की खेती उजाड़ दी है। हमारी संस्कृति ने कहा है कि व्यक्ति का सुख परिवार के सुख से और परिवार का सुख गांव सुखी होने से आता है तथा गांव जनपद के और जनपद राष्ट्र के सुख से सुखी होता है। अत: हम सभी ने अपनी परंपरा का महत्व समझ समाज की सकारात्मक ऊर्जा को साथ ले ग्राम विकास और पर्यावरण के कार्य को करना ही होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.