भोपाल। प्रदेश में खाद्यान्न पर्ची वितरण महाअभियान Food grain distribution campaign 7 सितम्बर से प्रारंभ किया जाएगा। इसके पूर्व में महाअभियान की शुरूआत 3 सिंतबर को प्रस्तावित थी। संचालक खाद्य तरुण कुमार पिथोड़े Director Food Tarun Kumar Pithode ने बताया कि राष्ट्रीय शोक के कारण महाअभियान की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ प्रारंभ होने वाला खाद्यान्न पर्ची वितरण कार्यक्रम 7 से 15 सितम्बर तक किया जायेगा।