दीपावली/छठ पर पुणे-दानापुर-पुणे के मध्य चार त्योहार स्पेशल

दीपावली/छठ पर पुणे-दानापुर-पुणे के मध्य चार त्योहार स्पेशल

भोपाल। रेल प्रशासन (Railway Administration) दीपावली (Deepawali)-छठ पर्व (Chhath Parv) के अतिरिक्त यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-दानापुर-पुणे (Pune-Danapur-Pune) के मध्य चार स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाएगा। यह गाड़ी भोपाल मण्डल (Bhopal Division) के इटारसी स्टेशन (Itarsi Station) पर हाल्ट लेकर जबलपुर (Jabalpur) होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 01407 पुणे – दानापुर स्पेशल ट्रेन मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को पुणे स्टेशन से 00.10 बजे प्रस्थान कर, 13.15 बजे इटारसी पहुंचेगी, 13.20 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 16.50 बजे जबलपुर और अगले दिन 08.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01408 दानापुर- पुणे स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2022 को दानापुर स्टेशन से 11.00 बजे प्रस्थान कर, 22.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 22.20 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर, अगले दिन 01.50 बजे इटारसी, 16.30 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 14 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल- 16 डिब्बे रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमद नगर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 01409 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2022 को पुणे स्टेशन से 00.10 बजे प्रस्थान कर, 13.15 बजे इटारसी पहुंचेगी,13.20 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 16.50 बजे जबलपुर, और अगले दिन 08.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01410 दानापुर- पुणे स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर 2022 को दानापुर स्टेशन से 11.00 बजे प्रस्थान कर, 22.15 बजे जबलपुर, और अगले दिन 01.50 बजे इटारसी तथा 16.30 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में कुल- 22 एलएचबी डिब्बे रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमद नगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!