रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

युमो में नियुक्ति पर रोक से कुर्मी समाज में रोष, गालर की नियुक्ति यथावत करने की मांग

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा में कुछ दिन पूर्व हुई इटारसी नगर मंडल और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति विवादों में आने के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष ने निरस्त कर दी है। विवाद हालांकि इटारसी नगर मंडल में हुआ है, लेकिन दोनों नियुक्तियों पर रोक से कुर्मी क्षत्रिय समाज में नाराजी है।

कुर्मी क्षत्रिय समाज की युवा शाखा के नगर अध्यक्ष हर्षल गालर की नियुक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई थी जिस पर रोक लगा दी गई है। जिसके कारण कुर्मी क्षत्रिय समाज में गंभीर नाराजी व्याप्त है। समाज के जिलाध्यक्ष चंचल पटेल और नगर अध्यक्ष नटवर पटेल ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत कुर्मी क्षत्रिय समाज भारतीय जनता पार्टी का मतदाता है और सहयोग करता है, लेकिन जिस प्रकार से पुरानी इटारसी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए हर्षल गालर की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है, उससे समाज में व्यापक नाराजी है, जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन को भी अवगत कराया जाएगा।

यदि इस विषय में सुधार नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी को इसका भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिला अध्यक्ष चंचल पटेल और नगर अध्यक्ष नटवर पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन किया है कि हर्षल गालर की नियुक्ति पर लगी हुई रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और उन्हें विधिवत रूप से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किया जाए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News