गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने मछली पालन पावरखेड़ा का किया शैक्षणिक भ्रमण

गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने मछली पालन पावरखेड़ा का किया शैक्षणिक भ्रमण

इटारसी। शासकीय गर्ल्स कालेज (Government Girls College) की बीएससी, बीकॉम, बीए की छात्राओं ने पाठ्यक्रम अनुसार मप्र मत्स्य महासंघ (Madhya Pradesh Matsya Mahasangh) (सहकारी) मर्यादित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, पवारखेड़ा (Pawarkheda) का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर सहायक प्रबंधक श्रीमती कविता इवने (Smt. Kavita Ivane) ने मछली संवर्धन एवं एक्वाफोनिक्स तकनीक, मत्स्य बीज संबंधी जानकारी-जैसे प्रजनकों की छटाई, इंजेक्शन लगाना, मछली के अंडों व स्पान संबंधी जानकारी, फ्राई का अवलोकन करना, मत्स्य बीज संवर्धन तथा नर्सरी, रियरिंग, बुडर्स तथा हेचरी का संचालन, पोखर के प्रकार, प्राकृतिक एवं कृत्रिम ब्रीडिंग की समस्त जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई, साथ ही बताया कि विदेशी मछली पंगेसियस का भी यहां संवर्धन किया जा रहा है।

डॉ. संजय (Dr. Sanjay) ने मत्स्य पालन से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से मत्स्य पालन करने के लिए शासकीय योजना का लाभ लेकर अनुदान प्राप्त कर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। छात्राओं द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु वृक्षारोपण भी किया गया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!